उत्तराखंडतेज खबरें

विकासनगर पछवादून में भारत जोड़ो यात्रा प्रथम प्रधानमंत्री प०जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती से शुरू की जाएगी।

देश में आपसी भाईचारे को कायम रखने व भारत कोअखंड बनाए रखने हेतु निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस

PKD NEWS CHANNEL:- इलम सिंह चौहान 

देश में आपसी भाईचारे को कायम रखने व भारत कोअखंड बनाए रखने हेतु निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन मेहरा द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा के दूसरे चरण में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की जन्म जयंती से पछवादून जिले में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर द्वारा दी गयी। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि धर्म और जातिवाद के बंधन से ऊपर उठकर आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे व इस देश की संस्कृति और संविधान को बचाने के लिए भारत जोड़ों यात्रा प्रदेश के साथ-साथ पछवादून जिले में भी निकाली जाएगी। यह भारत जोड़ो यात्रा 14 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे तिलक भवन विकासनगर से शुरू की जाएगी और विकासनगर मुख्य बाजार में निकलेगी तथा 19 तारीख तक जिले के अलग-अलग नगरों,कस्बो व ग्राम में भारत जोड़ों यात्रा निकाली जाएगी जिसमें कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेतागण सम्मिलित होगें। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जिस सोच के साथ भारत जोड़ो यात्रा में निकले हैं जिसके लिए उन्हें अपार जन समर्थन मिल रहा है जिससे संदेश मिल रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा इस देश में बडा परिवर्तन के लिए मील का पत्थर साबित होगी। भारत जोड़ो यात्रा से हिंदुस्तान की अवाम को यह समझ आ गया है कि इस देश की सभ्यता व संस्कृति सर्वधर्म सद्भाव में है। उन्होंने कहा कि पछवादून का हर एक कांग्रेसजन भारत जोड़ो यात्रा में अपना पूर्ण योगदान देगा।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close