उत्तरप्रदेशतेज खबरें

चकराता क्षेत्र के कनासर रेंज के अंतर्गत बड़ी संख्या में विभिन्न वन पंचायतों/ ग्राम पंचायतों में किया गया पौधारोपण

इलम सिंह चौहान

 

उत्तराखंड राज्य के लोक पर्व हरेला के तहत चकराता वन प्रभाग चकराता के कनासर रेंज के अंतर्गत रेंज के अधिकारियों व वन कर्मचारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा विभिन्न वन पंचायतों/ग्राम पंचायतों मे पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।

हरेला कार्यक्रम के तहत वन पंचायत जाडी, लोहारी, मोहना, सावरा, हरटाड संताड, रजाणु, बेगी बागनी, कुनैन सैंज, बायला- ग्राम पंचायत बुरायला, कोटी कनासर, मशक, बिनसौन आदि स्थानों पर वन विभाग के साथ मिलकर ग्रामीणों द्वारा देवदार, बांज, मोरू, अंगा, चुल्लू आदि प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।

हरेला के तहत किए गए पौधारोपण के शुभ अवसर पर अवसर पर शमशेर सिंह कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख चकराता जाड़ी, सूरत सिंह स्याणा जाडी, सुल्तान सिंह सरपंच वन पंचायत जाडी, रमेश सिंह चौहान सदस्य क्षेत्र पंचायत लोहारी लोखंडी, धरम सिंह चौहान पूर्व वन सरपंच लोहारी, बारू सिंह वन सरपंच लोहारी, जगत सिंह स्याणा कोटी कनासर, जयपाल सिंह रावत समाजसेवी रजाणु, अतर सिंह सरपंच वन पंचायत बायला, रमेश प्रधान ग्राम पंचायत मोहना, जयवीर सिंह प्रधान ग्राम पंचायत सावरा, अजब सिंह सरपंच वन पंचायत बेगी बागणी, एवं महेंद्र सिंह गुसांई वन क्षेत्र अधिकारी कनासर रेंज चकराता, सुमेर चंद राठौर वन दरोगा, चमन दास वन दरोगा, सुरेशानंद बडकोटी वन दरोगा, प्रमोद कुमार वन दरोगा, सुरवीर सिंह नेगी वन बीट अधिकारी, अतर सिंह वन बीट अधिकारी, नरेंद्र भंडारी वन दरोगा, नंदू वन बीट अधिकारी, मदन सिंह वन बीट अधिकारी, जगत सिंह, वाहन चालक शमशेर आदि ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close