उत्तराखंडतेज खबरें

विकासनगर राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर यहां के सरकारी अस्पताल में कंबल व अन्य सामान का वितरण 

विकासनगर 28 दिसंबर 2022 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी के

PKD NEWS CHANNEL:- इलम सिंह चौहान

विकासनगर 28 दिसंबर 2022 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकास नगर में मरीजों को कंबल एवं अन्य सामान वितरित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि , आधुनिक भारत के निर्माण में एकता, अखंडता और लोगों के हक की लड़ाई निडरता से लड़ते हुए आज 138 वें वर्ष में प्रवेश करने पर कांग्रेस परिवार के सभी सदस्यों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस ही है जो इस देश को भाईचारे व एकता के सूत्र में पिरोकर एक विकसित राष्ट्र के रूप में चला सकता है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, बलजीत सिंह,अभिनव ठाकुर, गिरीश सप्पल,रेखा रमोला, अनमोल शाह, असद, राहुल वर्मा, दिनेश भारद्वाज, रिंकू कनौजिया,अशोक जागरा, आदि कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close