उत्तराखंडतेज खबरें

समाल्टा के चाल्दा महासू मन्दिर स्थल पर रामशरण नौटियाल द्वारा कंबल वितरण 

साहिया रविवार 29 जनवरी 2023 को समाल्टा स्थित चालदा माहसू मंदिर स्थल पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व बॉलीवुड सिंगर जुबिन

PKD NEWS CHANNEL:- इलम सिंह चौहान 

साहिया रविवार 29 जनवरी 2023 को समाल्टा स्थित चालदा माहसू मंदिर स्थल पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने देवता के देवालों के बीच पहुंचकर लगभग 60 परिवारों को कंबल वितरित किए, साथ ही मंदिर समिति समाल्टा एवं परशुराम मंदिर समिति बोहरी को भी उनके द्वारा कुछ कंबल उपलब्ध करवाए गए। बता दें कि चाहे कोरोना संकट का समय रहा हो, चाहे जोशीमठ आपदा संकट रहा रामशरण नौटियाल एवं उनका परिवार हमेशा संकट के समय कुछ ना कुछ सहायता के साथ आम जनमानस के बीच आते रहे हैं जो उनकी मानवता को दर्शाता है।

भाजपा मंडल कार्यालय साहिया पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष प्रवीन चौहान की टीम द्वारा उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया उसके बाद उन्होंने समाल्टा मंदिर पहुंचकर चालदा महाराज के दर्शन करने के बाद प्राचीन समय से महासू देवता की सेवा कर रहे लगभग 60 देवाल परिवारों को कंबल वितरित किए। मंदिर समिति व देवाल परिवारों ने रामशरण नौटियाल का धन्यवाद ज्ञापित किया और साथ ही उनके द्वारा किए गए जन हितेषी कार्य करने के लिए उनका आभार जताया। इस अवसर पर मंदिर समिति के रणवीर सिंह चौहान, प्रशांत भसीन, सुरेंद्र शर्मा, अर्जुन सिंह एवं देवाल परिवारों के लोग शामिल रहे। आइए देखिए इस रिपोर्ट में क्या कहना है देवाल परिवारों का।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close