उत्तराखंडतेज खबरें

जौनसार बावर के प्रवेश द्वार हरिपुर कालसी में शरणागति यमुना महासू धाम की स्थापना

राष्ट्रीय संत लब दास जी महाराज एवं धाम के संस्थापक आचार्य विजय कृष्ण महाराज किया संयुक्त रूप से शिलान्यास

PKD NEWS CHANNEL:- इलम सिंह चौहान 

कालसी ६ सितंबर २०२३ को कालसी हरिपुर में यमुना नदी के तट पर शरणागति यमुना महासू धाम का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ प्रख्यात संत लब दास जी महाराज एवं धाम के संस्थापक आचार्य विजय कृष्ण महाराज ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर किया गया। इस अवसर पर कालसी हरिपुर में महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा भी निकल गई।

जौनसार बावर में प्रथम आश्रम की स्थापना के अवसर पर संत लब दास जी महाराज ने कहा है कि यह आश्रम जौनसार बावर के लिए आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि आध्यात्म के रूप में जौनसार बावर, रवांई जौनपुर में अनेक मंदिर स्थापित किए गए हैं परंतु धाम के स्थापित होने से आध्यात्मिक जागरण में सात्विक वृद्धि होगी। उन्होंने शरणागति यमुना महासु धाम की स्थापना को जौनसार बावर में आध्यात्मिक क्रांति के लिए मील का पत्थर साबित होने की बात कही।

आचार्य विजय कृष्ण महाराज ने कहा कि कालसी और हरिपुर का प्राचीन समय से बड़ा महत्व रहा है यहां पर बड़े-बड़े धाम, आश्रम तथा यमुना के घाट हुआ करते थे दूर-दूर से लोग यहां स्नान करने आते थे और वह आध्यात्मिक शांति की और आगे बढ़ते थे।

धाम के संस्थापक आचार्य विजय कृष्ण महाराज ने कहा है कि गो की रक्षा, सनातन धर्म की रक्षा वर्तमान समय की आवश्यकता है। क्षेत्र में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर भी अंकुश लगाना धाम की प्रथम वरीयता रहेगी। विजय कृष्ण महाराज ने कहा है कि यह आश्रम सब लोगों के लिए है खुला रहेगा। इस धाम में गौशाला, वेधशाला, दिव्यांगों के लिए भी आश्रम की व्यवस्था की जाएगी। आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी शांति और साधना का एक बड़ा केंद्र होगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, कालसी ब्लॉक के कनिष्ठ प्रमुख रितेश अस्वाल, विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान, पूर्व प्रधान जयपाल सिंह चौहान, सुरेश चौधरी, खुशीराम जोशी, विनिता जोशी, कर्मचारी मंडल के अध्यक्ष रणवीर सिंह तोमर, दिनेश तोमर, लता राय, अरविंद चौहान, सेन सिंह, गोपाल सिंह ,नरेंद्र सिंह, बृजेश जोशी, प्रवेश जोशी, विद्याधर जोशी, सुरेश जोशी, केशर सिंह चौहान, पूरन नाथ आदि सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

error: Content is protected !!
Close