एक्सक्लूसिवतेज खबरेंप्रशासनराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंहरियाणा

व्यापारियों के लिए खुला पोर्टल, सीमा त्रिखा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

व्यापारियों के लिए खुला पोर्टल, सीमा त्रिखा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

व्यापारियों के लिए खुला पोर्टलसीमा त्रिखा ने जताया मुख्यमंत्री का आभारफरीदाबाद, 5 जुलाई : प्रदेश की भाजपा सरकार ने व्यापारियो को तोहफा देते हुए पोर्टल को दोबारा 3 महीने के लिए यानि 30 सितंबर 2022 तक खोल दिया गया है। फरीदाबाद के सभी लीज होल्डर व्यापार वर्ग के सरकार के इस फैसले से बेहद उत्साहित हैं। बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा से बीते कुछ दिन पहले फरीदाबाद के अलग-अलग कोनों से व्यापार मंडल के प्रधान राम जुनेजा एवं उनकी तमाम टीम उनके निवास स्थान पर मिलने आई थी। उन्होंने विधायिका को एक प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें पोर्टल को दोबारा आरंभ किए जाने की मांग की गई थी। इस बाबत विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा ने स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता से मुलाकात की और उनके समक्ष व्यापारियों की समस्या रखी। श्रीमती सीमा त्रिखा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष भी व्यापारियों के इस मुद्दे को रखा, जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही जनता की मांग पर पोर्टल को दोबारा आरंभ कर दिया जाएगा। इसी कड़ी में हरियाणा के विकास पुरुष मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पोर्टल को दोबारा 3 महीने के लिए 30 सितंबर 2022 तक खोल दिया है। विधायिका सीमा त्रिखा ने इस बाबत सभी व्यापारी वर्ग के भाइयों से अपील की, कि सभी संबंधित दस्तावेज तैयार कर लें और जल्द से जल्द जमा कराएं और अपना मालिकाना हक लें। आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी होने वाली है और यह 3 महीने तक जारी रहेगी। सरकार द्वारा इस बाबत नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है। सीमा त्रिखा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का दिल की गहराइयों से तमाम व्यापार वर्ग के साथियों की ओर से धन्यवाद प्रकट किया।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close