एक्सक्लूसिवकोरोनातेज खबरेंलेटेस्ट खबरेंहरियाणा

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए वैक्सीन जरूरी: डीसी जितेन्द्र यादव – जिला फरीदाबाद में अब तक लगाई गई 117410 कुल बूस्टर डोज और 4094393 कुल डोज – जिला में बुधवार 58 टीकाकरण केन्द्रों पर लोगों को लगाई गई कोरोना रोधी वैक्सीन

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए वैक्सीन जरूरी: डीसी जितेन्द्र यादव - जिला फरीदाबाद में अब तक लगाई गई 117410 कुल बूस्टर डोज और 4094393 कुल डोज - जिला में बुधवार 58 टीकाकरण केन्द्रों पर लोगों को लगाई गई कोरोना रोधी वैक्सीन

फरीदाबाद, 05 जुलाई। उपायुक्त जितेन्द्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। वैक्सीनेशन अभियान के तहत  समाचार लिखे जाने तक जिला में 49 सरकारी और 9 प्राइवेट अस्पतालों सहित 58 स्थानों पर आयोजित वैक्सीनेशन कैम्पों में अब तक कुल 117410 लोगों को बूस्टर डोज वैक्सीन भी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आज के आंकड़ो को मिलाकर जिला में वैक्सीन की कुल पहली व दूसरी डोज़ सहित कुल 4094393 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

जिला में वैक्सीनेशन अभियान की कमान संभाल रहे एसएमओ डॉ. मान सिंह ने बताया कि आज मंगलवार को टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिला के वैक्सीनेशन केन्द्रों पर 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 1365599 लोगों को पहली और 1119961 लोगों को दूसरी और 29236 लोगों को बुस्टर डोज़ दी गई और आज 45 से 59 आयु के लोगों को 375083 को प्रथम, 345772 को दूसरी और 29772 लोगों को बुस्टर डोज लगाई गई।

इसी क्रम में 60 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को 204877 को प्रथम, 189089 को दूसरी और 45590 लोगों को बूस्टर डोज सहित कोरोना रोधी वैक्सीन के टीके लगाए गए हैं।

डॉ. मान सिंह ने आगे  बताया कि जिला में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 59095 बच्चों को पहली तथा 26850 बच्चों को दूसरी डोज लगाई गई। कोरोनारोधी वैक्सीन की 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 111104 किशोरों को पहली व 72581 को दूसरी डोज़ के टीके लगाए गए।

डॉ मान सिंह ने  बताया कैम्प में आने वाले लोगों को किसी प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं थी। सभी लोगों का पहले आओ पहले लगवाओ की तर्ज पर मौके पर ही रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। नागरिकों को सभी टीकाकरण केन्द्रों पर पहले आओ पहले लगवाओ की तर्ज पर वैक्सीन लगाई जा रही है।

जिला में वैक्सीनेशन अभियान के तहत बुधवार को केन्द्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को कोवैक्सीन, कोविशिल्ड की पहली व दूसरी डोज़ लगाई जा रही है। वहीं बूस्टर डोज़ के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स व 60 वर्ष से अधिक आयु के वे लोग जो गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त हैं, उनको भी उपरोक्त केन्द्रों पर कोविशिल्ड के टीके लगाए जाएंगे।

शिक्षा व नौकरी के लिए विदेश जाने के लिए चयनित नागरिक अस्पताल/बीके में जाकर अपना कोवैक्सीन, कोविशिल्ड का दूसरा टीका लगवा सकते हैं। सभी केंद्रों पर वैक्सीन के स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। यहाँ दूसरी डोज़ के रूप में भी स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त जिन नागरिकों को कोविशिल्ड का पहला या दूसरा टीका लगवाना है वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी कोरोना रोधी वैक्सीन लगवा सकता है। आज बुधवार को सभी 58 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन के कुल स्लॉट उपलब्ध कराए गए। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स व 60 वर्ष से अधिक आयु के वे लोग जो कॉर्बिटी से प्रभावित उनके लिए ऑफ लाइन माध्यम से स्लॉट उपलब्ध रहे। बूस्टर डोज़ के लिए किसी प्रकार के नए रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है।

वैक्सीनेशन कार्य देख रहे फरीदाबाद के उप-सिविल सर्जन डॉक्टर मान सिंह ने बताया कि सभी सेंटरों पर पहले आओ पहले लगवाओ की नीति के आधार पर वैक्सीन लगेगी। वहीं आज मंगलवार को जिला में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कार्बेवैक्स व 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को भी कोवैक्सिन कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई।

जिला में विभिन्न आयु वर्ग के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के  बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र टीकाकरण केन्द्रों  पर कोवैक्सीन का पहला व दूसरा व 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को केन्द्रों पर कॉवेक्सीन का पहला, दूसरा व बूस्टर डोज़ टीका लगाया गया।

जिला में वैक्सीनेशन अभियान के नोडल अधिकारी एवं उप  सिविल सर्जन डॉ मान सिंह ने आगे बताया कि बुधवार को भी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अन्य जगहों पर बनाए गए अस्थायी केन्द्रों पर कॉर्बेवैक्स वैक्सीन की व केन्द्रों पर कॉवैक्सीन की पहली, दूसरी व बूस्टर डोज़ के रूप में स्लॉट उपलब्ध रहेंगी। डॉ. सिंह ने सभी जिला वासियों से अपील करते कहा कि वे अपने परिवार व परिचितों में उपरोक्त आयु वर्ग के किशोरों व बच्चों का टीकाकरण करवाना सुनिश्चित क

Related Articles

error: Content is protected !!
Close