तेज खबरेंनई दिल्लीहरियाणा

पुलिस कमिश्नर द्वारा सम्मानित हुई फरीदाबाद की रानी। 

Office News

 

आज फरीदाबाद के इतिहास में सबसे सुनहरा दिन होगा जब 6 साल की नन्ही सृष्टी गुलाटी को पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा द्वारा सम्मानित किया गया। सृष्टी गुलाटी को उसकी उत्कृष्ट उपलब्धि ओर समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया। हर बार नया रिकॉर्ड बना रही है नन्ही सृष्टी। पुलिस कमिश्नर द्वारा यह सम्मान प्राप्त करने वाली सृष्टी फरीदाबाद ओर हरियाणा में पहली बेटी बनी। अभी तक इस प्रकार का कोई भी प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र इतनी कम उम्र 6 वर्ष में किसी भी बेटी को नही मिला। रिकॉर्ड ओर इतिहास बनाने में सृष्टी गुलाटी का नाम आगे बढ रहा है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आज इस नन्ही बेटी सृष्टी के द्वारा ही हर घर तिरंगा अभियान भी शुरु कर दिया गया है। कमिश्नर कार्यालय में आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत कर दिया गया है। अनेक बार नन्ही सृष्टी ने ये साबित कर दिया कि सेवा ओर जज्बे के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं होता। विकास कुमार अरोड़ा द्वार आज अपने सेक्टर 21 पुलिस कमिश्नर कार्यालय में सृष्टी गुलाटी को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान सृष्टी गुलाटी को समाज के लिए किए गए नेक कार्यों फेस मास्क वितरित करने, स्कूल और अन्य स्थानों पर विभिन्न प्रकार के कार्य सेनेटरी पैड, सेनिटाइजर, बेबी डाइपर वितरित करने आदि सेवा के कार्यो, उत्कृष्ट उपलब्धि, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने और समाज मे एक नया आयाम स्थापित करने के लिए दिया गया। नन्ही सृष्टी द्वारा पुलिस कमिश्नर विकास कुमार को मास्क, सेनिटाइजर, पक्षियों का सकोरा, आदि भेट स्वरूप प्रदान किया गया। सृष्टी बिटिया द्वारा अपने चंचल अंदाज में भेट की गई इन सभी वस्तुओं को देखकर कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा भी बेहद खुश ओर भाव विभोर हुए। विकास कुमार अरोड़ा द्वारा दिया गया यह सम्मान फरीदाबाद में प्रथम बार किसी छोटी बेटी को दिया गया है। यह सम्मान पत्र पाकर सृष्टी ने नया इतिहास ओर साथ ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने कहा कि बेटी पर गर्व है। इसकी सफलता के पीछे माता पिता की मेहनत और लग्न है। विकास कुमार अरोड़ा ने कहा कि इतनी कम उम्र में सृष्टि बेटी की कामयाबी सभी के लिए एक मिसाल है। इस अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में विकास कुमार अरोड़ा, पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह, मीना, पिता प्रवीन गुलाटी, रीडर योगेश, नारायण आदि सभी उपस्थित रहे। सभी ने गौरव के इस पल को सराहा ओर आशीर्वाद दिया। सृष्टी बेटी सभी के लिए एक प्रेणादायक बन गई हैं। हम सभी सृष्टी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। सृष्टि को सम्मानित होते हुए देख पिता प्रवीन गुलाटी बहुत ही उत्साहित ओर गर्वित महसूस कर रहे थे।पिता प्रवीन गुलाटी ने कहा कि पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा द्वारा सृष्टि बेटी को यह सम्मान हर उन अभिभावकों को एक सीख देता है जो यह समझते हैं कि बेटियां बोझ है। बेटी बोझ नही बेटी एक दिया है। जो सबको रोशन करती हैं। फरीदाबाद की एक पहचान है सृष्टी। हर कोई सृष्टी की इस कामयाबी की सराहना कर रहे हैं।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close