उत्तरप्रदेशतेज खबरें

सशस्त्र सीमा बल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को प्रोत्साहन दिया गया

धीरेन्द्र नाथ शुक्ल ब्यूरो चीफ सिद्धार्थ नगर

आज भारत नेपाल सीमा ठोठरी में 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा क्षेत्र के लोगों को एकत्र किया गया और हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के बारे में बताया गया | लोगों से यह कहा गया कि सभी लोग अपने अपने घर पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा जरूर फहरायें | AC परमात्मा सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है, हमें शान से इसे फहराना चाहिए | इस अवसर पर सभी लोगों के साथ तिरंगा लेकर रैली भी किया गया | लोगों तिरंगा लेकर नारा लगाते हुए सड़को पर रैली किया जिसमें बच्चे भी शामिल हुए | देश के प्रति बच्चों का ऐसा उत्साह देखकर सभी बहुत प्रसन्न हुए | इस अवसर पर प्रधान निजामुद्दीन व धर्मेन्द्र श्रीवास्तव ने भी सबके साथ आकर तिरंगा फहराया | सभी ने शपथ ली की 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहरेगा |


Related Articles

error: Content is protected !!
Close