उत्तरप्रदेशतेज खबरें

छठ पर्व को लेकर सीओ सदर ने सभी घाटों पर जाकर निरीक्षण किया

धीरेन्द्र नाथ शुक्ल ब्यूरो चीफ सिद्धार्थनगर

आज लोटन कोतवाली क्षेत्र में छठ पर्व को लेकर सीओ सदर ने चौकी प्रभारी हरिवंशपुर मनोज कुमार सिंह व अपने पुलिस बल के साथ ठोठरी बाजार में छठ पर्व के लिए घाटों का निरीक्षण किया जिससे पर्व को सकुशल संपन्न कराया जा सके। जैसा कि हम सब जानते हैं छठ पर्व अब न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे उत्तर भारत में धूम धाम से मनाया जाता है और इस दौरान घाटों पर भीड़ भी बहुत होती है, इन्हीं परिस्थितियों से दुर्घटना होने की सम्भावना भी बढ़ जाती है। इसलिए पुलिस बल ने पहले से ही घाटों का निरीक्षण किया और लोगों से अपील किया की छठ पर्व सकुशल मनाने‌ में पुलिस बल का सहयोग करें।                     

Related Articles

error: Content is protected !!
Close