उत्तराखंडतेज खबरें

जबरन धर्मांतरण संशोधन कानून व महिलाओं के लिए 30% क्षैतिज आरक्षण को लेकर प्रेस वार्ता

विकासनगर मंगलवार 6 दिसंबर 2022 को भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून ग्रामीण के द्वारा जबरन धर्मांतरण विधेयक कानून व महिलाओं के लिए

PKD NEWS CHANNEL:- इलम सिंह चौहान 

विकासनगर मंगलवार 6 दिसंबर 2022 को भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून ग्रामीण के द्वारा जबरन धर्मांतरण विधेयक कानून व महिलाओं के लिए 30% क्षैतिज आरक्षण को विधानसभा से पारित होने पर प्रदेशभर में प्रत्येक जिले में होने वाली पत्रकार वार्ता के क्रम में आज डाकपत्थर में एक पत्रकार वार्ता आयोजित गयी। जिसको प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट ,जिला अध्यक्ष भाजपा देहरादून (ग्रामीण) मीता सिंह द्वारा संबोधित किया गया।प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड राज्य प्राप्ति में महिलाओं, मातृशक्ति के सर्वाधिक योगदान है।सरकारी नोकरियों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण से महिलाओं के उत्थान में एक बड़ा परिवर्तन आएगा और जबरन धर्मांतरण संशोधन कानून के आने से अब जबरन धर्म परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा। कानून में इसके लिए पचास हजार का जुर्माना,तीन से दस साल की गैर जमानती सजा का प्रावधान किया गया है। पत्रकार वार्ता में पूर्व जिला महामंत्री अरुण मित्तल,जिला मंत्री विनोद कश्यप, मण्डल अध्यक्ष अनुज गुलेरिया, योगेश त्यागी,सुरेंद्र चौहान,गौरव चावला, मोहित ठाकुर,हरीश कंडवाल,रविंद्र रमोला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। देखिए इलम सिंह चौहान की ये रिपोर्ट क्या कहना है भाजपा प्रवक्ता का

 

Related Articles

error: Content is protected !!
Close