उत्तरप्रदेशतेज खबरें

59 वर्षीय एस एस बी के सहायक कमांडेंट परमात्मा सिंह जी ने 125 फुट ऊपर फहराया तिरंगा

धीरेन्द्र नाथ शुक्ल ब्यूरो चीफ सिद्धार्थ नगर

आज भारत नेपाल सीमा ठोठरी में 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सहायक कमांडेंट परमात्मा सिंह जी 59 वर्ष के होते हुए भी 125 फुट ऊपर टाॅवर पर चढ़कर स्वयं तिरंगा फहराया | ऊंचाई को ध्यान में रखते हुए तिरंगा 4 मीटर लंबा लिया गया | इस उम्र में भी देश के लिए इस‌ जज्बे को देखकर लोगों ने परमात्मा सिंह जी को सलाम किया | इतनी उंचाई पर तिरंगा फहराते देख लोग बहुत खुश हुए | सहायक कमांडेंट जी ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है , इस समय हम सभी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है, लोग हर जगह तिरंगा फहरा रहे हैं | इसलिए परमात्मा सिंह जी के विचार पर ही टाॅवर पर भी तिरंगा फहराया गया | सभी ने तिरंगा फहरा कर तिरंगे को सेल्यूट किया और सम्मान किया |

Related Articles

error: Content is protected !!
Close