तेज खबरेंनई दिल्ली

दिल्ली के सीलमपुर मे 12 साल के लड़के के साथ रेप। दरिंदों ने निर्भया जैसी बनाई हालत।

ब्यूरो चीफ सुहैल अहमद दिल्ली।

 

दिल्ली से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरान वा परेशान कर दिया है। दरअसल देश की राजधानी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक 12 साल के लड़के से रेप हुआ है। इस निर्मम कांड को 4 लोगों ने अंजाम दिया। रेप करने के बाद लड़के की बेरहमी से पिटाई की और फिर लड़के के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी उन हैवानो ने जिसके कारण लड़के की हालत काफी गंभीर है उसे दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली वुमन कमीशन की चेयरमैन स्वाति मालीवाल ने भी इस बात की जानकारी की पुष्टि की है और दिल्ली पुलिस को एक नोटिस भी जारी किया है इस घटना के लिए।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया की – दिल्ली में लड़की तो क्या लड़के भी महफूज नहीं है। एक 12 साल के लड़के के साथ 4 लोगों ने बुरी तरह रेप किया और फिर उसे डंडों से पीटकर अधमरी हालत में छोड़कर भाग गए। उनके आयोग ने इस मामले में एक एफआईआर दर्ज कराई है। 1 अरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और 3 अभी भी फरार चल रहे हैं। इन फरार आरोपियों की सरगर्मी से सीलमपुर पुलिस तलाश कर रही है इन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close