उत्तराखंडतेज खबरेंलेटेस्ट खबरें

विकासनगर के कटापत्थर कैनाल के यमुना नदी में लगे तटबंध को अतिवृष्टि के कारण भारी क्षति 

Reporter इलम सिंह चौहान

 

उत्तराखंड राज्य के चकराता विधानसभा सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में रविवार 25 सितंबर 2022 को हुई अतिवृष्टि के कारण जगह जगह भारी नुकसान हुआ है। इसी के चलते भारी मूसलाधार बारिश के कारण हुई अतिवृष्टि से यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिसके कारण कटापत्थर कैनाल हेड के यमुना नदी में लगे हुए तटबंध को भारी क्षति पहुंची और तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया है सिंचाई खंड विकासनगर (डाकपत्थर) के उच्च अधिकारियों द्वारा तटबंध का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है ताकि जल्द ही सिंचाई के लिए पानी का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके सिंचाई खंड विकासनगर (डाकपत्थर) के अधिशासी अभियंता आर एस गुसाईं, मुकेश बहुगुणा तथा सुरेंद्र सिंह श्रीकोटी द्वारा आज यमुना नदी में तटबंध के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गठबंधन के निर्माण कार्यों में लगे कर्मचारियों को इस संबंध में निर्मित निर्देशित किया।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close