ऑटोनई दिल्ली

6 महीने में कंपनी खुद 3 मॉडल करने वाली है बंद,लोग नहीं खरीद रहे अब इस कंपनी की कार

होंडा कार्स ने सितंबर सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने 8,714 गाड़ियां बेचीं। उसे ईयरली बेसिस पर 28.81% की ग्रोथ मिली। सितंबर 2021 में उसने 6,765 कार बेची थीं।

होंडा कार्स ने सितंबर सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने 8,714 गाड़ियां बेचीं। उसे ईयरली बेसिस पर 28.81% की ग्रोथ मिली। सितंबर 2021 में उसने 6,765 कार बेची थीं। इस तरह उसने पिछले महीने 1,949 यूनिट्स ज्यादा बेचीं। हालांकि, इस आंकड़े को जब 2022 के तीसरे क्वार्टर (Q3) में देखा जाता है, तो कंपनी को 3.04% की डिग्रोथ का सामना करना पड़ा है। वैसे, पिछले कुछ महीनों से होंडा कार्स के लिए सेल्स के आंकड़े बेहत नहीं आ रहे हैं। होंडा अमेज और सिटी को छोड़कर कंपनी के दूसरे मॉडल की सेल्स में भारी गिरावट देखी गई है। होंडा कार्स अपने डीजल मॉडल को बंद करने की बात भी कह चुकी है।

होंडा सिटी, जैज और WRV को बंद करेगी
होंडा कार्स इंडिया इस फाइनेंशियल ईयर के आखिर तक यानी मार्च 2023 तक अपनी 3 कारों को बंद कर देगी। ये कार 4th जनरेशन सिटी सेडान, जैज हैचबैक और WRV क्रॉसओवर हैं। इनमें से भी जैज को सबसे पहले बंद किया जाएगा। होंडा जैज का प्रोडक्शन अक्टूबर 2022 में बंद हो जाएगा। उसके बाद, होंडा दिसंबर 2022 में 4th जनरेशन सिटी सेडान का प्रोडक्शन और आखिर में मार्च 2023 में WRV क्रॉसओवर का प्रोडक्शन बंद कर देगी। इसका मतलब है कि मार्च 2023 के बाद होंडा कार्स इंडिया केवल भारत में 5th जनरेशन सिटी, सिटी हाइब्रिड और अमेज सेडान ही बेचेगी।

अमेज और सिटी कंपनी की ताकत
होंडा जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी SUV उतारने वाली है। माना जा रहा है कि इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगुन जैसी कॉम्पैक्ट C-सेगमेंट SUVs से होगा। इनता ही नहीं, मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाईराइडर से भी इसका मुकाबला होगा। इस समय होंडा के लिए रीढ की हड्डी होंडा अमेज और सिटी है। होंडा के कुल मार्केट शेयर में इनका क्रमशः 50% और 30% योगदान है। वहीं, WR-V 12% और जैज 8% योगदान देती है। होंडा के पास कोई SUV नहीं है, जिसके चलते भी कंपनी को नुकसान हो रहा है। भारत में कुल कार बिक्री में SUV का 32% योगदान है। होंडा के मुताबिक, ये आंकड़ा बढ़कर 40% होने की उम्मीद है।

Tags

Related Articles

error: Content is protected !!
Close