एक्सक्लूसिवतेज खबरेंनई दिल्लीराष्ट्रीयलेटेस्ट खबरेंसाहित्य

कृष्ण-राम की पूजा नहीं;ऐक्शन लेंगे केजरीवाल? AAP मंत्री की शपथ को BJP ने बनाया हथियार,

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंत्री की मौजूदगी में हजारों लोगों को 'राम और कृष्ण' को भगवान ना मानने की शपथ दिलाई गई।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंत्री की मौजूदगी में हजारों लोगों को ‘राम और कृष्ण’ को भगवान ना मानने और कभी पूजा ना करने की शपथ दिलाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने कहा है कि यह बौद्ध और हिंदू धर्म मानने वालों को लड़वाने की कोशिश है। भाजपा ने राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल से कहा है कि 24 घंटे के भीतर बर्खास्त किया जाए। इस बीच राजेंद्र पाल गौतम ने सफाई देते हुए कहा है कि इसका किसी पार्टी से कोई लेनादेना नहीं है। सूत्रों का यह भी कहना है कि अरविंद केजरीवाल भी राजेंद्र पाल गौतम से नाराज हैं।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, ”केजरीवाल के मंत्री राजेन्द्र गौतम ने जिस तरह हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया है वो निंदनीय है और उसके लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए। आम आदमी पार्टी का इतिहास हमेशा से ही नफरत फैलाना और हिंदू धर्म के अपमान करने का रहा है।” दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने भी कहा कि यह हिंदू और बौद्ध धर्म मानने वालों को लड़ाने की कोशिश है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वह राजेंद्र पाल की बातों से असहमत हैं तो 24 घंटे के भीतर बर्खास्त करें। दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी कहा कि वह गौतम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने जा रहे हैं  बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ”यह दंगा कराने की कोशिश है। अरविंद केजरीवाल का यह क्रूर चेहरा है, ऐसा दिखता है और यदि ऐसा नहीं है तो तो 24 घंटे के भीतर मंत्री को हटाएं, जिसने नफरत फैलाने की कोशिश की। हम पुलिस केस करने जा रहे हैं, जो सजा होगी वह तो भुगतेंगे ही।” बीजेपी के कई नेताओं ने वीडियो को शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी को हिंदू विरोधी बताया है।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close