उत्तराखंडतेज खबरें

कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग के अंतर्गत रात्रि में लांघा रेंज के नियमित गश्ती दल द्वारा अवैध खनन/अभिवहन में लिप्त (02) ट्रैक्टर सीज 

Reporter सुरेंद्र दत्त जोशी

 

कालसी 20 सितंबर 2022 को प्रभागीय वनाधिकारी कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी के दिशा निर्देशन में रात्रि में लांघा रेंज के नियमित गश्ती दल एवं वन सुरक्षा दल कालसी द्वारा बाढ़वाला एवं कटापत्थर के समीप संयुक्त वाहन चैकिंग के दोरान वाहन ट्रैक्टर संख्या UK16CA -1637 एवं UK16CA -1604 को जांच हेतु रोका गया। वाहनों की खाना तलाशी लेने पर एक वाहन में उपखनिज रेत तथा एक वाहन में पत्थर लदा पाया गया तथा उक्त वाहनों में लदे उपखनिज के वैध प्रपत्र नही मिले तथा चालक भी वाहन में लदे उपखनिज के कोई वैध अभिलेख दिखने मे असमर्थ रहा। वाहन चालको द्वारा उपखनिज का अवैध अभिवहन किया जा रहा था,जो कि भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन 2001) की धारा 41, 42 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। दोनों वाहनों को अपनी अभिरक्षा में लेकर मय उपखनिज लदा सहित वन परिसर बाढ़वाला में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है।

अग्रिम विधिक कार्यवाही गतिमान है। गश्ती टीम में बाबू सिंह उपवन क्षेत्राधिकारी, रिडकू सिंह वन दरोगा, रवि कुमार राठौर वन दरोगा, दीप सिंह राणा वन दरोगा, अनुज यादव वन आरक्षी, राहुल जोशी वन आरक्षी, रेणुका वन आरक्षी एवं वन सुरक्षा दल कालसी के प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा उपवन क्षेत्राधिकारी, राजेश भंडारी वन दरोगा, दिनेश कोठारी वन दरोगा, मनोज कुकरेती वन दरोगा, संतराम वन दरोगा आदि शामिल रहे।

 

Related Articles

error: Content is protected !!
Close