उत्तरप्रदेशतेज खबरें
नेपाल में चुनाव को देखते हुए भारत नेपाल के अधिकारियों का भैरहवा में बैठक
नेपाल राष्ट्र में होने वाले संघीय चुनाव एवं प्रान्तीय चुनाव के दृष्टिगत भारत-नेपाल के अधिकारीगण के मध्य भैरहवा नेपाल राष्ट्र में बैठक का हुआ आयोजन |
PKD NEWS CHANNEL:- धीरेन्द्र नाथ शुक्ला ब्यूरो चीफ सिद्धार्थनगर
नेपाल राष्ट्र में होने वाले संघीय चुनाव एवं प्रान्तीय चुनाव के दृष्टिगत भारत-नेपाल के अधिकारीगण के मध्य भैरहवा नेपाल राष्ट्र में बैठक का हुआ आयोजन |
नेपाल में होने वाले चुनाव सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो सके इसलिए इस बैठक का आयोजन किया गया | शांति व्यवस्था कायम करने के लिए दोनों देशों के अधिकारियों ने मिलकर चर्चा की | इस बैठक में सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अपने सहयोगियों एवं दल बल के साथ मौजूद रहे|
आज दिनांक 05-11-2022 को भारत नेपाल राष्ट्र के अधिकारीगण के मध्य समन्वय बैठक का आयोजन हुआ । बैठक में नेपाल राष्ट्र में होने वाले आगामी संघीय चुनाव एवं प्रान्तीय चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के दृष्टिगत आज भैरहवा, नेपाल राष्ट्र में नेपाल के रूपनदेही, नवलपरासी पश्चिम, कपिलवस्तु जिला और भारत के महराजगंज व सिद्धार्थनगर जिला के बीच समन्वय बैठक का आयोजन हुआ।