तेज खबरेंमध्यप्रदेश

आज से अंधेरे में डूब सकता है मध्य प्रदेश, 5 सूत्री मांगों को लेकर 70 हजार बिजली कर्मचारी हड़ताल पर

भोपाल।मध्यप्रदेश में 24 जनवरी यानि आज से बिजली कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हो चुकी है।

PKD NEWS CHANNEL:-  प्रमोद कुमार जायसवाल मध्य प्रदेश

भोपाल।मध्यप्रदेश में 24 जनवरी यानि आज से बिजली कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हो चुकी है। 5 सूत्री मांगों को लेकर करीब 70 हजार कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं संविदा आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल 21 जनवरी से ही प्रदेश में चल रही है। कई जिलों में बिजली की हालत खराब देखी जा रही है। 52 जिलों में सम्पूर्ण रूप से कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया है। जिसके कारण बिजली की हालत को खराब देखा जा रहा है। आम नागरिकों को भी परेशानी हो रही है।

 

*शिवराजर सरकार को दिया गया था अल्टीमेटम:*

बता दें कि 23 जनवरी तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बैठक को मांगों को पूरा कराने का अल्टीमेटम दिया गया था। बावजूद जिसके सरकार ने बिजली कर्मचारियों की मांगों पर कोई एक्शन नहीं लिया। जिसके यूनाइटेड फोरम फॉर पॉवर एम्प्लॉय एवं इंजीनियरिंग संगठन के नेतृत्व में हजारों कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। हड़ताल में करीब 45 हजार आउटसोर्स कर्मचारी, 19 हजार नियमित कर्मचारी और 6 हजार संविदा कर्मचारी शामिल हैं।

 

*ये हैं 5 सूत्री मांगे:*

बिजली संविदा कर्मचारियों ने एमपी सरकार के सामने पाँच मांगों को रखा है। पहला बिजली संविदा कर्मचारियों का नियमितकरण हैं। दूसरा आउटसोर्स कर्मचारियों का विभागीय संविलियन वेतन वृद्धि है। इसमें OPS लागू पेंशन ट्रस्ट बनाने, सभी वर्गों के वेतन विसंगति दूर करने और फ्रिज बेनेफिट लागू करने की मांग को भी शामिल किया गया है।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close