उत्तरप्रदेशतेज खबरें

विहिम के नगर अध्यक्ष बने सर्वेश वर्मा एव महामंत्री बने गिरजेश वर्मा

संवाददाता- संदीप कुमार ककरहवा सिद्धार्थ नगर 

विश्व हिन्दू महासंघ ककरहवा नगर कार्यकारिणी का हुआ गठन ककरहवा, सिद्धार्थनगर। ककरहवा कस्बे में स्थित वर्मा मैरेज हाल में विश्व हिन्दू महासंघ की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष अधिवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

बैठक में ककरहवा कस्बे के नगर इकाई के कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से विश्व हिन्दू महासंघ के ककरहवा का नगर अध्यक्ष सर्वेश वर्मा, महामंत्री गिरजेश वर्मा, उपाध्यक्ष राजू जायसवाल, सुशील मिश्रा, विशाल मोदनवाल, संगठन मंत्री सुरेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रहरि, मीडिया प्रभारी सन्दीप अग्रहरि, संयुक्त मंत्री विवेक जायसवाल एव संरक्षक विश्वनाथ वर्मा, त्रियुगी वर्मा मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह ने मनोनीत किये पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जिस तरह जब कोई अकेला होता है तो उसे हर तरफ से प्रताड़ना मिलती है, लेकिन जब वही अकेला व्यक्ति कई लोगो के समूह में होता है तो कोई भी व्यक्ति उसे प्रताड़ित नही कर सकता। इसिलिए सभी को संगठित होकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जी का आगमन 13 सितम्बर को जनपद में हो रहा है, और उनके आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोरों से चल रही है। उन्होनें कहा कि संगठन में ही शक्ति है। इस अवसर ओर धर्माचार्य अधिवक्ता कृपा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि अपने धर्म एव संस्कृति का रक्षा करना हम सब का कर्तव्य है। हिन्दू हितों के लिए तन मन धन से हम लोग लगे हुए। जिसमे सभी की जिम्मेदारी है कि हिन्दू हितों की रक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष त्रियुगी चौहान, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, ब्लाक अध्यक्ष बर्डपुर अमन जायसवाल, नगर अध्यक्ष कपिलवस्तु राजन मोदनवाल, शोहरतगढ़ कार्यकारी अध्यक्ष राकेश मिश्रा, अवनीश, अस्वनी, आकाश शुक्ला, सन्दीप, विवेक जायसवाल, दुर्गेश जायसवाल, अशोक कुमार, राधेरमण चौधरी, सन्तोष, राजू जायसवाल, अजय, गणेश, माधव, राजकुमार, दिलीप, दुर्गा प्रसाद, बुद्धिराम, बलिराम, सुरेंद्र, मनोज, राधेश्याम, शिवम, निखिल, लक्ष्मण, अखिलेश, विश्वनाथ सहित भारी संख्या में लोग बैठक में शामिल रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close