उत्तरप्रदेशतेज खबरें

लोटन ब्लाक में ब्लाक स्तरीय दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह द्वारा दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

PKD NEWS CHANNEL:- धीरेन्द्र नाथ शुक्ला

खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह द्वारा दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत आज से हुई। इस कार्यक्रम में लोटन ब्लाक के सभी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चों ने अलग अलग खेलों में प्रतिभाग किया। खेल के साथ अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी मनोरंजन कार्यक्रम भी किया गया। खण्ड शिक्षाधिकारी ने बताया कि खेल बच्चों की शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है। खेल से बच्चे स्वस्थ्य रहते हैं और स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का निवास होता है। शासन के आदेशानुसार हर वर्ष यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। बच्चों ने विभिन्न तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में खण्ड शिक्षाधिकारी के साथ ब्लाक व्यायाम शिक्षा अधिकारी रामशंकर पाण्डेय, उ० प्र० प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार मिश्र, रा० बेसिक शिक्षा महासंघ अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, रेनू मणी, द्वीजेन्द्र नाथ पाण्डेय आदि अधिकारीगण मौजूद रहे। जिन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाया

 

Related Articles

error: Content is protected !!
Close