उत्तरप्रदेशतेज खबरें

डॉ० सतीश द्विवेदी सिद्धार्थनगर ने आयोजित किया यंग इंडिया रन दौड़ प्रतियोगिता, 107 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. सतीश द्विवेदी रहे।

PKD NEWS CHANNEL:- धीरेन्द्र नाथ शुक्ल जिला चीफ ब्यूरो सिद्धार्थनगर

 

आज जिला मुख्यालय सिद्धार्थनगर स्थित जिला स्टेडियम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती एवं युवा दिवस के अवसर पर यंग इंडिया रन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. सतीश द्विवेदी रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर क्षेत्र अखिल देव त्रिपाठी रहे एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने किया तथा संचालन जिला महामंत्री युवा मोर्चा प्रिंस गुप्ता ने किया।

यंग इंडिया रन प्रतियोगिता को मुख्य अतिथि डॉ. सतीश द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि अखिल देव त्रिपाठी सहित जिला पदाधिकारी गणों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ जिला स्टेडियम से प्रारंभ होकर साड़ी चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट तदुपरांत विवेकानंद चौक से वापस होकर पुनः जिला स्टेडियम में समाप्त हुआ।

कार्यक्रम के समापन सत्र एवं पुरस्कार वितरण में प्रथम पुरस्कार सौरभ मौर्य एवं सुमन सिंह ने ₹5100 – ₹5100 की धनराशि, शील्ड तथा प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

द्वितीय पुरस्कार अमर पाण्डेय एवं विभा कुमारी ने ₹2100 – ₹2100 धनराशि, शील्ड तथा प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

तृतीय पुरस्कार शफीक अहमद एवं ममता ने ₹1100- ₹1100 धनराशि, शील्ड तथा प्रमाण पत्र प्राप्त।

सांत्वना पुरस्कार आलोक कुमार, सोमनाथ, साधना यादव एवं नेहा यादव सभी ने ₹501 की धनराशि तथा प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने प्रतिभागियों एवं उपस्थित युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, “स्वामी विवेकानंद स्वयं एवं भारत की संस्कृति और भारतीय सभ्यता की श्रेष्ठता के प्रतीक थे। उन्होंने सदैव भारतीय युवाओं को शारीरिक और मानसिक तथा बौद्धिक रूप से सक्षम होने का संदेश दिया। इसलिए उनकी जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा यंग इंडिया रन प्रतियोगिता का आयोजन करना बहुत ही महत्वपूर्ण एवं प्रासंगिक है।”

 

डॉ० द्विवेदी ने विवेकानंद जी के जीवन के विभिन्न प्रसंगों की चर्चा करते हुए कहा कि, “विवेकानंद कहते थे कि खेल खेलना महत्वपूर्ण है जीत या हार नहीं। अगर जीतोगे तो दूसरों के लिए आदर्श बनोगे और अगर हारोगे तो अनुभवशाली व्यक्तित्व बनोगे।

 

विशिष्ट अतिथि भाजयुमो क्षेत्रीय महामंत्री अखिल देव त्रिपाठी ने कहा कि, “आज युवा दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस यंग इंडिया रन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारे देश के युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर खेलकूद के क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।”

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गौरव मिश्रा ने उपस्थित अतिथिगण का पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर अभिवादन किया एवं उनका आभार व्यक्त किया।

 

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष भाजपा घनश्याम मिश्र, निवर्तमान मीडिया प्रभारी महेश चंद्र वर्मा, भाजपा नेता राकेश दत्त त्रिपाठी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नीरज त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अनुराग पाठक, शोध प्रमुख विपिन गौतम, कार्यालय प्रभारी अरविंद त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी मिथिलेश अग्रहरि, जिला मीडिया संयोजक निशांत पाण्डेय, जिला सोशल मीडिया प्रमुख अभिषेक पाण्डेय(बाॅबी) , रामस्वरूप अग्रहरी, जतिन चौबे, विश्वजीत पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय, सोनू गुप्ता आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!
Close