उत्तरप्रदेशतेज खबरें

अखिलेश लखनऊ से दिल्ली रवाना,मुलायम सिंह यादव की सेहत फिर बिगड़ी, मेदांता के आईसीयू में किए गए शिफ्ट

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की एक बार फिर से सेहत बिगड़ गई है। मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती चल रहे हैं।

PKD NEWS CHANNEL :- G K SINGH

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की एक बार फिर से सेहत बिगड़ गई है। मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती चल रहे हैं। रविवार को अचानक सेहत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव का पिछले कई सालों से स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। जून में भी उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था।

जुलाई में मुलायम सिंह की पत्नी का निधन हो चुका है। पिता मुलायम सिंह यादव की सेहत बिगड़ने की खबर से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि अपर्णा यादव भी दिल्ली जा सकती हैं। हालांकि अभी इसको लेकर पार्टी की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार शिवपाल और यादव और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं।

एक पहले भी मुलायम सिंह की बिगड़ी थी तबीयत

पिछले साल एक जुलाई को भी यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ी थी। तब भी इन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराय गया था। मुलायम सिंह को बेचैनी महसूस होने पर अस्पताल लाया गया था, जहां उनकी तबीयत बिगड़ी थी। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें भर्ती करा दिया गया था।  इससे पहले मुलायम सिंह यादव को पेशाब की नली में संक्रमण के बाद लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

कई दिनों तक वहां इलाज चला था। इसके बाद वहां से छुट्टी मिल गई थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल ने अस्पताल जाकर मुलायम सिंह यादव का हाल लिया था। जुलाई में भी मुलायम सिंह यादव मेदांता में भर्ती हुए थे। उस वक्त उन्हें आंत में समस्या थी हालांकि इलाज के बाद उन्हें आराम मिल गया और घर भेज दिया गया था। मुलायम सिंह यादव अक्सर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करते रहते हैं।

Tags

Related Articles

error: Content is protected !!
Close